केरल विधानसभा में विपक्ष ने लगाए 'राज्यपाल वापस जाओ' के नारे
केरल विधानसभा में शुक्रवार को बजट सत्र में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण के दौरान विपक्षी दल यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने 'राज्यपाल वापस जाओ' के नारे लगाए। विपक्ष ने 'राज्यपाल और सत्तारूढ़ सीपीआईएम के बीच अपवित्र गठबंधन' का आरोप लगाते हुए वॉक-आउट किया। बकौल विपक्ष, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को बचाने के लिए लोकायुक्त अध्यादेश पर हस्ताक्षर किए।
read more at भाषा


