पहली पाकिस्तान यात्रा पर गए बिल गेट्स को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज़ा गया
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'हिलाल-ए-पाकिस्तान' से नवाज़ा है। अपनी पहली पाकिस्तान यात्रा पर गुरुवार को इस्लामाबाद पहुंचे गेट्स को 'पोलियो के उन्मूलन और देशवासियों की बेहतरी' में उनके योगदान के लिए यह सम्मान मिला। प्रधानमंत्री इमरान खान ने गेट्स के लिए लंच भी आयोजित किया था।
read more at Times Now


