Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोटा लोकसभा सीट से ओम बिरला के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी ट्रांसजेंडर काजल, भरा नामांकन

short by खुशी / on Friday, 5 April, 2024
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान की कोटा लोकसभा सीट से काजल नामक ट्रांसजेंडर ने भारतीय आमजन पार्टी (विवेकानंद) की ओर से नामांकन दाखिल किया है। काजल ने बताया कि वह बीते 20 साल से कोटा में समाज सेवा कर रही हैं। गौरतलब है, कोटा से बीजेपी ने ओम बिरला और कांग्रेस ने प्रहलाद गुंजल को प्रत्याशी बनाया है।