कौन है पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा का नेता अब्दुल मक्की जिसे यूएन ने घोषित किया 'आतंकी'?
पाकिस्तानी आतंकी और लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज़ सईद के 68-वर्षीय रिश्तेदार अब्दुल रहमान मक्की को संयुक्त राष्ट्र ने 'वैश्विक आतंकी' घोषित किया है। लश्कर-ए-तैयबा के उप-प्रमुख मक्की के नेतृत्व में आतंकी समूह ने लाल किला हमला (2000) सहित कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया। 2010 में मक्की ने कश्मीर को लेकर भारत में 'खून की नदियां' बहाने की धमकी दी थी।
read more at हिन्दुस्तान


