कौन हैं राखी गौतम जिन्हें बनाया गया है राजस्थान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष?
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राखी गौतम को राजस्थान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त किया है। पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट की समर्थक मानी जाने वालीं राखी इससे पहले राजस्थान कांग्रेस की महासचिव थीं। राखी ने 2018 में कांग्रेस के टिकट पर कोटा दक्षिण सीट से राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ा था और वह दूसरे नंबर पर रही थीं।
read more at हिन्दुस्तान


