क्या मैं बाहर जाना बंद कर दूं: अभिनेत्रियों के साथ नाम जोड़े जाने को लेकर कार्तिक आर्यन
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कहा है कि अगर साथ काम करने वाले दो ऐक्टर्स कभी कॉफी पीने जाते हैं तो लिखा जाता है कि उन्हें एकसाथ 'स्पॉट' किया गया। उन्होंने कहा, "लोग इस बारे में बातें करना शुरू कर देते हैं...क्या मैं बाहर जाना बंद कर दूं?...4-लोग भी मिलने जाते हैं तो तस्वीरें केवल 2 लोगों की छापी जाती हैं।"


