क्या है मंकी फीवर जिसके कारण कर्नाटक में 2 लोगों की हुई मौत?
कर्नाटक में इस साल मंकी फीवर या क्यासानूर फॉरेस्ट डिज़ीज़ (केएफडी) के चलते अबतक 2 लोगों की मौत हो चुकी है। केएफडी वायरस से होने वाला यह हेमोराजिक (रक्तस्रावी) बुखार साधारणतया बंदरों के संपर्क में आने से होता है। इसके लक्षणों में बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में भीषण दर्द के साथ उल्टी होना, रक्तस्राव की समस्या और अन्य शामिल हैं।


