क्या है हिंडनबर्ग रिसर्च जिसने अदाणी समूह पर लगाया है धोखाधड़ी का आरोप?
अदाणी समूह की कंपनियों पर 'स्टॉक मार्केट में बेहिसाब हेरफेर और धोखाधड़ी' के आरोप लगाने वाली अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च फॉरेंसिक फाइनेंशियल रिसर्च का काम करती है। इसकी स्थापना यूनिवर्सिटी ऑफ कनेटिकट से इंटरनैशनल बिज़नेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाले नेथन ऐंडरसन ने की थी। यह अलग-अलग संगठनों/कंपनियों द्वारा गैरकानूनी वित्तीय गतिविधियों और वित्तीय हेरफेर पर नज़र रखती है।


