Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या हैं जम्मू-कश्मीर में आज शुरू हुई नई रेल लाइन की खासियतें?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 20 February, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में बनिहाल-संगलदान के बीच 48-किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन का उद्घाटन किया। इस रेल लाइन पर देश की सबसे लंबी रेल सुरंग (टी-50) मौजूद है जिसकी लंबाई 12.77-किलोमीटर है। ₹15,800 करोड़ की लागत वाली इस रेल लाइन का अधिकतर हिस्सा (43.37-किलोमीटर) 11 सुरंगों से गुज़रता है और इस पर 15 पुल बने हैं।