Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या होगा 'यूनिटी मॉल' का उद्देश्य जिसका आज बजट में किया गया ज़िक्र?

short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 1 February, 2023
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान कहा कि राज्यों को अपनी राजधानी/सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र/आर्थिक राजधानी में 'यूनिटी मॉल' स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसका उद्देश्य अपने ओडीओपी (एक ज़िला, एक उत्पाद) और जीआई-हस्तशिल्प उत्पादों को बढ़ावा देना व बेचना होगा। हालांकि, वित्त मंत्री ने यह नहीं बताया कि 'यूनिटी मॉल' काम कैसे करेगा।