क्यों चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' बहुत कठिन है?
सॉफ्ट लैंडिंग में नियंत्रित डिसेंट होता है जिससे स्पेसक्राफ्ट की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित होती है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में ऊबड़-खाबड़ इलाका होने के साथ-साथ कई क्रेटर्स और बड़ी-बड़ी चट्टाने हैं। ऐसे क्षेत्र होने के कारण स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग के लिए उचित स्थान नहीं मिल पाता है। वहीं, दक्षिणी ध्रुव के कई इलाकों में लंबे समय तक छाया रहती है।


