खराब भोजन से प्रतिवर्ष 60 करोड़ लोग होते हैं बीमार, 4.20 लाख की होती है मौत: WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एधेनॉम गेब्रियेसस ने कहा है कि खराब भोजन से प्रतिवर्ष 60 करोड़ लोग बीमार पड़ते हैं। वहीं, खराब भोजन से 4.20 लाख लोगों की मौत हो जाती है जिनमें 5 वर्ष से कम उम्र के 70% बच्चे हैं। उन्होंने कहा, "इन वैश्विक चुनौतियों से निपटने में खाद्य नियामक समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका है।"
read more at भाषा


