गुजरात में मकर संक्रांति पर गृह मंत्री अमित शाह ने उड़ाई पतंग, वीडियो आया सामने
गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अहमदाबाद (गुजरात) में मकर संक्रांति पर पतंगबाज़ी की जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। शाह ने अपनी पत्नी सोनलबेन शाह के साथ छत पर पतंगबाज़ी की। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। गौरतलब है, गुजरात में मकर संक्रांति को उत्तरायण के रूप में मनाया जाता है जिसमें पतंगबाज़ी की जाती है।
read more at इंडिया टीवी


