गर्भवती महिलाओं को शुरुआती महीनों में नहीं करना चाहिए केसर दूध का सेवन: डॉक्टर
उत्तराखंड के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर सिराज सिद्दीकी ने बताया है कि गर्भवती महिलाओं को शुरुआती व आखिरी महीने में केसर दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। बकौल डॉक्टर, गर्भवती महिलाएं सीमित मात्रा में छठे से आठवें महीने तक इसे पी सकती हैं। केसर दूध का सेवन त्वचा, दिल, पेट, दिमाग और संपूर्ण सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
read more at News18 हिंदी


