Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात में 45 फीट गहरे बोरवेल में गिरी डेढ़ साल की बच्ची, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

short by रघुवर झा / on Friday, 14 June, 2024
गुजरात के अमरेली में शुक्रवार को करीब डेढ़ साल की एक बच्ची 45 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। अग्निशमन अधिकारी एचसी गढ़वी ने बताया कि बच्ची के हाथ-पैर नीचे की ओर फंसे हैं और उसको सांस देने के लिए बोरवेल में ऑक्सीजन दिया जा रहा है। बकौल गढ़वी, बच्ची को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
read more at X