गुजरात में मेट्रो परियोजना के लिए 200 साल पुराने चर्च के प्रार्थना कक्ष को किया गया ध्वस्त
गुजरात के सूरत में चौक बाज़ार में स्थित 200 साल पुराने एक चर्च के प्रार्थना कक्ष को मेट्रो रेल परियोजना के लिए गुरुवार को ध्वस्त किया गया। एक अधिकारी ने कहा, "प्रार्थना कक्ष करीब 10 साल पहले बना था। ध्वस्त किए जाने से पहले हमारी टीमों ने चर्च के अधिकारियों के साथ बातचीत की थी और मुआवज़ा भी दिया गया।"


