गोवा के सीएम ने किया कैबिनेट विस्तार, 3 और विधायकों को बनाया गया मंत्री
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को एमजीपी के सुदीन धवलीकर और बीजेपी के दो विधायकों नीलकांत हलार्नकर और सुभाष फलदेसाई को मंत्री बनाकर अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई ने तीनों नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। इन तीन मंत्रियों के शामिल होने के बाद मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 12 सदस्य हो गए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


