Menu
Inshorts
Categories
भारत
बिज़नेस
राजनीति
खेल
विज्ञान एवं तकनीक
मनोरंजन
हटके
दुनिया
विविध
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
चीन ने बनाया डीप-सी केबल कटर, अब पूरी दुनिया का इंटरनेट कनेक्शन काट सकता है चीन
short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday 25 March, 2025
चीन के साइंटिफिक रिसर्च और लैबोरेटरी ऑफ डीप-सी मैन्ड व्हीकल्स ने एक ऐसा डिवाइस बनाया है जो समुद्र के नीचे के सबसे मज़बूत संचार और पावर केबल्स को काट सकता है। इससे पूरी दुनिया के इंटरनेट को प्रभावित किया जा सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह केबल कटर खास तौर पर समुद्र तल खनन के लिए डिज़ाइन किया गया है।
हैदराबाद में जिस होटल में ठहरे थे SRH के खिलाड़ी वहां लगी आग; खिलाड़ियों को निकाला गया बाहर
short by रौनक राज / on Monday 14 April, 2025
हैदराबाद में एक 5-स्टार होटल के एक फ्लोर पर आग लग गई है जहां एसआरएच के खिलाड़ी ठहरे हुए थे। आग लगने के बाद होटल के कर्मचारियों ने अग्निशमन अधिकारियों को इसकी सूचना दी जिसके बाद आग बुझाई गई। वहीं, एसआरएच के खिलाड़ियों को होटल से बाहर निकाला गया और आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
read more at Times Now
इस साल ₹1,30,000 /10 ग्राम के पार जा सकता है वैश्विक बाज़ार में सोने का दाम: गोल्डमैन सैक्स
short by Monika sharma / on Monday 14 April, 2025
इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका-चीन के ट्रेड वॉर और मंदी के डर की वजह से बेहद गंभीर स्थिति में 2025 के अंत तक सोने का भाव $4500 प्रति औंस (₹1,36,000/10 ग्राम) तक पहुंच सकता है। गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, गोल्ड का टारगेट प्राइस इस साल का $3700 प्रति औंस है।
केंद्र सरकार ने बेल्जियम में मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी पर दी प्रतिक्रिया
short by रौनक राज / on Monday 14 April, 2025
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा है कि भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी की बेल्जियम में हुई गिरफ्तारी बहुत बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि गरीबों का पैसा जिन-जिन लोगों ने खाया है...उन्हें वापस करना होगा।" बकौल चौधरी, देश में बहुत से लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
read more at Moneycontrol
हेपेटाइटिस-बी बीमारी कितनी खतरनाक? वाराणसी गैंगरेप केस की पीड़िता जिसकी शिकार
short by Monika sharma / on Monday 14 April, 2025
वाराणसी गैंगरेप केस की पीड़िता हेपेटाइटिस-बी पॉज़िटिव है। इसके बाद आरोपियों में भी इसके फैलने की आशंका है। हेपेटाइटिस-बी एक वायरल संक्रमण रोग है जो लिवर को नुकसान पहुंचाता है। संक्रमित बॉडी के खून, सीमेन या अन्य फ्लुएड्स के संपर्क में आने से यह बीमारी हो सकती है। अगर क्रोनिक हेपेटाइटिस-बी हो जाए तो यह लाइलाज हो जाती है।
'सलमान खान की कार को उड़ा देंगे'...अभिनेता को फिर मिली जान से मारने की धमकी
short by Monika sharma / on Monday 14 April, 2025
अभिनेता सलमान खान को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई है। उनकी कार को बम से उड़ाने की भी धमकी मिली है। बताया जाता है कि यह धमकी मुंबई के वर्ली में परिवहन विभाग के वॉट्सऐप नंबर पर दी गई है। वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पहली बार लैब में उगाए गए मानव दांत
short by चंद्रमणि झा / on Monday 14 April, 2025
किंग्स कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों ने पहली बार लैब में मानव दांत उगाए हैं। वैज्ञानिकों ने कहा कि भविष्य में लोगों के टूटे हुए दांत दोबारा उग सकते हैं। वैज्ञानिकों ने ऐसा मटीरियल डेवलप किया है जो दांतों के विकास के लिए आवश्यक वातावरण की नकल करता है जिससे कोशिकाएं संकेत भेजती हैं और दांत बनाना शुरू कर देती है।
read more at Inshorts
आज अंबेडकर जयंती के मौके पर देश में क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा?
short by रौनक राज / on Monday 14 April, 2025
अंबेडकर जयंती के मौके पर आज (सोमवार) सभी निजी व सरकारी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। आज शेयर बाज़ार, सरकारी दफ्तर, पोस्ट ऑफिस और ज़्यादातर राज्यों में प्राइवेट व सरकारी बैंक भी बंद रहेंगे। वहीं, इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से चालू रहेंगी। इसके अलावा निजी व्यवसाय, दुकानें और आवश्यक व आपातकालीन सेवाएं भी जारी रहेंगी।
विटामिन-K सेहत के लिए कितना ज़रूरी है?
short by Monika sharma / on Monday 14 April, 2025
पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. नवीन ऐलावादी के अनुसार, शरीर में विटामिन-के की कमी है तो खून जमने में दिक्कत होती है और मामूली चोट में भी ज़्यादा देर तक खून बहता है। बकौल डॉक्टर, यह हड्डियों में कैल्शियम जमा होने की प्रक्रिया को कंट्रोल करता है और धमनियों में कैल्शियम जमने से रोकता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।
₹13,500 करोड़ के पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी बेल्जियम में हुआ गिरफ्तार: रिपोर्ट्स
short by रौनक राज / on Monday 14 April, 2025
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ₹13,500 करोड़ के पीएनबी घोटाले के आरोपी व भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, चोकसी अपनी पत्नी प्रीति चोकसी (बेल्जियम की नागरिक) संग बेल्जियम में रह रहा था। इससे पहले मीडिया आउटलेट असोसिएटेड टाइम्स ने बताया था कि भारत ने बेल्जियम से चोकसी के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था।
डॉक्टर ने बताया किडनी फेलियर से बचने के लिए आज से ही शुरू करने चाहिए कौनसे काम
short by चंद्रमणि झा / on Monday 14 April, 2025
किडनी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सोनू सिंह पाटिल ने कहा है कि किडनी की बीमारी का जल्द पता लगाने के लिए सालाना मेडिकल जांच ज़रूरी है। उन्होंने कहा, "पेशाब में बदलाव, सूजन जैसे शुरुआती चेतावनी संकेत पर ध्यान दें। बीपी व शुगर को नियंत्रित करें, प्रोसेस्ड फूड न खाएं, हेल्दी वेट बनाए रखें और धूम्रपान व शराब के सेवन से बचें।"
read more at Hindustan Times
Load More