Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चोर ने अमेरिका में ₹6.7 करोड़ की हीरे की बालियां चुराने के बाद उन्हें निगला

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 6 March 2025
अमेरिका में एक चोर ने ₹6.7 करोड़ की हीरे की बालियां चुराने के बाद उन्हें निगल लिया। चोरी का वीडियो सामने आने के बाद जब वह पकड़ा गया तो उसने घबराते हुए पुलिस से कहा, "क्या मेरे पेट में जो है उसके लिए मुकदमा चलेगा?" इसके बाद उसका बॉडी स्कैन कराया गया व उसके पेट में बालियां दिखाई दीं।
read more at Hindustan Times