चिली में मिली कियानू रीव्स की US से चोरी हुई ₹7.7 लाख की रोलेक्स घड़ी
पूर्वी सैंटियागो (चिली) में हाल ही में हुई एक छापेमारी में पुलिस ने हॉलीवुड ऐक्टर कियानू रीव्स की रोलेक्स घड़ी बरामद की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पर '2021, JW4, थैंक्यू, द जॉन विक फाइव' उकेरा हुआ है। बकौल रिपोर्ट्स, $9000 (₹7.7 लाख) की कीमत वाली यह घड़ी 2023 में उनके लॉस एंजिल्स स्थित घर से चोरी हो गई थी।
read more at Hindustan Times


