चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोहली के कन्नड़ में बोलते ही उत्साहित हुए दर्शक, वीडियो हुआ वायरल
चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु) में मंगलवार को आरसीबी अनबॉक्स इवेंट के दौरान आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कुछ शब्द कन्नड़ भाषा में बोले जिस पर दर्शकों ने उत्साह में शोर मचाना शुरू किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कोहली ने कहा, "इदु आरसीबी या होसा अध्याय (यह आरसीबी का नया अध्याय है)।"
read more at हिन्दुस्तान


