चुनाव की घोषणा के बाद 'आप' ने पंजाब के शिक्षा मंत्री बैंस को बनाया हिमाचल प्रदेश का प्रभारी
आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। प्रभार मिलने के बाद बैंस ने अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया, "मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।" हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को एक चरण में चुनाव होंगे।
read more at ABP न्यूज़


