छत्तीसगढ़ में ₹2 लाख के इनामी समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
सुकमा (छत्तीसगढ़) में एक ₹2 लाख के इनामी नक्सली समेत चार नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। बकौल अधिकारी, नक्सलियों ने बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव किए जाने और माओवादियों की आधारहीन विचारधारा से परेशान होकर आत्मसमर्पण किया। इनकी पहचान मिड़ियम भीमा (24), सोड़ी मुन्ना (29), मुचाकी देवा (29) और सुला मुचाकी (33) के रूप में हुई है।
read more at हिन्दुस्तान


