Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ के सुकमा में ₹1 लाख के इनामी नक्सली समेत 7 नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार

short by मनीष झा / on Monday, 15 April, 2024
छत्तीसगढ़ के सुकमा में रविवार को पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान कुल 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में से एक नक्सली पर ₹1 लाख का इनाम घोषित था। वहीं, पुलिस ने नक्सलियों के पास से 8 किलोग्राम आईईडी और एक टिफिन बम समेत कई अन्य सामान भी बरामद किए हैं।