Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जाम से बचने के लिए केदारनाथ जा रहे श्रद्धालुओं ने किराए पर ले ली ऐम्बुलेंस, पुलिस ने पकड़ा

short by Monika sharma / on Tuesday, 17 June, 2025
हरिद्वार से जल्दी केदारनाथ पहुंचने और जाम से बचने के लिए कुछ श्रद्धालुओं ने दो ऐम्बुलेंस किराए पर ले लीं लेकिन वे पकड़े गए। सोनप्रयाग पुलिस को संदेह हुआ था क्योंकि ऐम्बुलेंस के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। दरअसल, कोई श्रद्धालु गौरीकुंड से केदारनाथ जाते समय बीमार पड़ता है तो सभी चेक पोस्ट को अलर्ट दिया जाता है।