'जंगली' के शूट पर शम्मी जी ने कहा था 'शर्माना और रोना है तो बुर्का पहनकर घर बैठो': सायरा
अभिनेत्री सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'जंगली' की शूटिंग का किस्सा शेयर कर बताया है कि वह भीड़ देखकर रोने लगी थीं। उन्होंने लिखा, "शम्मी जी (अभिनेता शम्मी कपूर) ने डांटते हुए कहा था, 'यह सब क्या है?...तुम्हें शर्माना और रोना है तो बुर्का पहनकर घर बैठो'।" बकौल सायरा, शम्मी कपूर ने उन्हें भीड़ का सामना करना सिखाया था।


