जम्मू-कश्मीर में हिज़बुल के आतंकी आमिर के घर के परिसर की दीवार को किया गया ध्वस्त
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को पहलगाम (अनंतनाग) स्थित हिज़बुल मुजाहिदीन के आंतकी आमिर खान के घर के परिसर की दीवार को बुलडोज़र से ध्वस्त कर दिया। प्रशासन ने बताया है कि सरकारी ज़मीन का अतिक्रमण कर यह दीवार बनाई गई थी। इससे पहले दिसंबर में ही पुलवामा स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आशिक नेंगरू के घर को ध्वस्त किया गया था।
read more at abp न्यूज़


