Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जयपुर में सांसद हनुमान बेनीवाल के सरकारी आवास में हुई चोरी, कहा- 30 मीटर दूर है थाना

short by खुशी / on Friday, 30 December, 2022
नागौर (राजस्थान) से सांसद हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट कर बताया है कि जयपुर स्थित उनके सरकारी आवास में चोरी हुई है। उन्होंने लिखा, "थाने से महज़ 30 मीटर व पुलिस आयुक्त मुख्यालय से 200 मीटर दूर आवास में चोरी होना पुलिस प्रणाली पर सवालिया निशान है।" बकौल बेनीवाल, आवास से कीमती वस्तुएं, गहने, नकदी समेत कई दस्तावेज़ चोरी हुए हैं।