Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जयपुर हेरिटेज की मेयर के पति ₹2 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, घर से ₹40 लाख बरामद

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 5 August, 2023
जयपुर हेरिटेज नगर निगम (राजस्थान) की मेयर मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर और 2 दलालों को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार रात कथित तौर पर ₹2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। बकौल एसीबी, प्लॉट का पट्टा जारी कराने के एवज़ में सुशील ने रुपए मांगे थे। वहीं, एसीबी को मेयर के घर से ₹40 लाख मिले हैं।