जूस के टेट्रा पैक में ₹2.24 करोड़ का सोना रखकर ला रहा शख्स दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बैंकॉक से आए एक यात्री को करीब ₹2.24 करोड़ के 4.204 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सोने को जूस के टेट्रा पैक में रखकर ला रहा था। ऑनलाइन सामने आए एक वीडियो में कस्टम विभाग के कर्मचारी पैक से सोने के बिस्किट निकालते नज़र आ रहे हैं।
read more at ABP न्यूज़


