जॉनसन ऐंड जॉनसन के कफ सिरप को लेकर चेतावनी जारी कर सकता है डब्ल्यूएचओ: रिपोर्ट
रॉयटर्स ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के ई-मेल के हवाले से बताया है कि डब्ल्यूएचओ, जॉनसन ऐंड जॉनसन के उस दूषित कफ सिरप को लेकर व्यापक चेतावनी जारी कर सकता है जो पिछले हफ्ते नाइजीरिया में मिला है। दरअसल, बुधवार को नाइजीरिया ने डायथिलीन ग्लाइकोल के उच्च स्तर के कारण कफ सिरप का एक बैच वापस ले लिया था।
read more at Reuters


