जोकोविच ने 10वीं बार जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन, नडाल के 22 ग्रैंड स्लैम के रिकॉर्ड की बराबरी की
विश्व नंबर-5 पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने विश्व नंबर-4 पुरुष टेनिस खिलाड़ी स्टेफनोस सितसिपास को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के मेन्स सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। जोकोविच इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियन ओपन में 10 सिंगल्स खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने राफेल नडाल के 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी की।
read more at Aus Open


