झारखंड हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन को उनके चाचा के श्राद्धकर्म में शामिल होने की दी अनुमति
झारखंड हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 6 मई को पुलिस हिरासत में उनके चाचा के श्राद्धकर्म में शामिल होने की अनुमति दी है। कोर्ट ने सोरेन द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दिए जाने को लेकर दायर याचिका खारिज कर दी है। गौरतलब है, सोरेन ज़मीन घोटाला केस से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले को लेकर जेल में बंद हैं।
read more at हिन्दुस्तान


