टेस्ट क्रिकेट में सबसे धीमे 9,000 रन बनाने वाले भारतीय बने विराट कोहली
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में अपना 53वां रन बनाते ही विराट कोहली 9,000 टेस्ट रन बनाने वाले चौथे भारतीय बने। कोहली पारियों के लिहाज़ से ऐसा करने वाले सबसे धीमे (197 पारियां) भारतीय बने। राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर ने क्रमश: 176, 179 और 192 पारियों में 9,000 टेस्ट रन बनाए थे।
read more at ESPNcricinfo


