टीएमसी में शामिल हुए आरटीआई कार्यकर्ता साकेत गोखले
आरटीआई कार्यकर्ता साकेत गोखले गुरुवार को दिल्ली में टीएमसी नेता डेरेक ओब्रायन और यशवंत सिन्हा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए। इस मौके पर उन्होंने कहा, "अगर आप सभी राष्ट्रीय दलों को देखें तो टीएमसी का रवैया आक्रामक है। जिस तरह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगे बढ़कर लड़ रही हैं, मुझे यही पसंद है।"


