Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ड्राई स्टेट बिहार में नशे में धुत मिला स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी, हुआ गिरफ्तार

short by तृप्ति भण्डारी / on Friday, 20 September, 2024
ड्राई स्टेट बिहार के मुज़फ्फरपुर में स्वास्थ्य विभाग के ज़िला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी को सदर अस्पताल परिसर स्थित उनके क्वॉर्टर से नशे में धुत हालत में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी पहले भी नशे की हालत में पकड़ा गया था। रिपीट ऑफेंडर होने के कारण अधिकारी को एक साल की सज़ा हो सकती है।
read more at भाषा