डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट से ₹80 करोड़ की 16 किलो हेरोइन बरामद की, एक शख्स गिरफ्तार
राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने बताया है कि उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट से ₹80 करोड़ से अधिक कीमत की 16 किलोग्राम हेरोइन बरामद कर बीनू जॉन नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। डीआरआई ने बताया कि हेरोइन को जॉन ने अपने ट्रॉली बैग के अंदर छिपाया हुआ था। आरोपी जॉन के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
read more at abp न्यूज़


