'डॉन 3' का हिस्सा नहीं हूं: फिल्म में विलेन का रोल निभाने की रिपोर्ट्स पर इमरान हाशमी
अभिनेता इमरान हाशमी ने फिल्म 'डॉन 3' में विलेन की भूमिका निभाने की रिपोर्ट्स को खारिज किया है। इमरान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मैं कभी भी 'डॉन 3' का हिस्सा नहीं था और यह फिल्म मुझे कभी भी ऑफर नहीं हुई थी।" फिल्ममेकर फरहान अख्तर की 'डॉन 3' में अभिनेत्री कियारा आडवाणी और अभिनेता रणवीर सिंह नज़र आएंगे।
read more at PINKVILLA


