Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

त्रिपुरा में 500 उग्रवादियों ने सीएम साहा के सामने किया आत्मसमर्पण

short by मनीष झा / on Tuesday, 24 September, 2024
त्रिपुरा में प्रतिबंधित समूह 'नैशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा' और 'ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स' के करीब 500 उग्रवादियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री माणिक साहा के सामने आत्मसमर्पण किया। एक अधिकारी के मुताबिक, इस दौरान उग्रवादियों ने अत्याधुनिक हथियार भी सौंपे। गौरतलब है, केंद्र ने राज्य में उग्रवादियों के पुनर्वास के लिए ₹250 करोड़ के वित्तीय पैकेज की घोषणा की है।