तेलुगू निर्देशक ने लीड रोल ऑफर किया था, कहा था कि मुझे 2 माह उसके साथ रहना होगा: मीता वशिष्ठ
ऐक्ट्रेस मीता वशिष्ठ ने कास्टिंग काउच का अनुभव शेयर करते हुए बताया है कि एक तेलुगू फिल्म निर्देशक ने उन्हें लीड रोल ऑफर किया था और शर्त रखी कि उन्हें 2 महीने उसके साथ रहना होगा। मीता ने कहा, "ऑफर ठुकरा दिया तो वह कमरे के दरवाज़े पर खड़े होकर मुझे रोकने लगा...मेरे बाहर निकलने पर वह पीछे आया था।"


