Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तमिलनाडु में 2 पटाखा फैक्ट्रियों में हुए धमाकों में हुई 9 महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत

short by अभिजात कांडपाल / on Tuesday, 17 October, 2023
तमिलनाडु के विरुधुनगर में मंगलवार को 2 पटाखा फैक्ट्रियों में हुए धमाकों में 9 महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, पहला विस्फोट विरुधुनगर के शिवकाशी के पास जबकि दूसरा विस्फोट ज़िले के ही कम्मापट्टी गांव में स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुआ।