ताजमहल परिसर में 4 वर्षीय बच्चे को छोड़कर फरार हुए महिला व शख्स, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
आगरा (उत्तर प्रदेश) के ताजमहल परिसर में एक महिला व एक शख्स द्वारा 4-वर्षीय बच्चे को छोड़कर फरार होने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, बच्चा सीआईएसएफ के जवानों को रोता हुआ मिला था जिसके बाद उसे शिशु गृह पहुंचाया गया। सीसीटीवी फुटेज में महिला व शख्स बच्चे को छोड़ने के बाद तेज़ी से बाहर की ओर जाते दिखे।
read more at दिप्रिंट


