तेलंगाना में महिला डॉक्टर का अपहरण करने के मामले में 16 आरोपी गिरफ्तार
आदिबतला (तेलंगाना) में एक महिला डॉक्टर का अपहरण करने के मामले में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। राचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश बागवाथ ने कहा, ''हत्या के प्रयास और अपहरण के आरोप में कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 6 घंटे के भीतर महिला को बचा लिया गया।'' बकौल पुुलिस, अन्य आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे।
read more at हिन्दुस्तान


