दिनदहाड़े 28 किलो चांदी लूट ले गई मुंह पर दुपट्टा बांधे युवती, हक्का-बक्का रह गया स्कूटर सवार
अहमदाबाद (गुजरात) में मुंह पर दुपट्टा बांधे एक युवती दिनदहाड़े स्कूटर पर बैठे शख्स के सामने रखे 28 किलोग्राम चांदी से भरे बैग को लूटकर साथी संग बाइक पर बैठकर फरार हो गई। युवती की इस करतूत का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है जिसमें स्कूटर सवार शख्स कुछ देर तक हक्का-बक्का नज़र आया। पुलिस आरोपियों को ढूंढ रही है।
read more at हिन्दुस्तान


