Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्‍ली नगर निगम की बैठक में पार्षदों ने किया हंगामा, मेयर का माइक तोड़ा

short by मनीष झा / on Monday, 17 March 2025
दिल्ली नगर निगम की बैठक में सोमवार को 'आप' और बीजेपी के पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। बैठक के दौरान एक पार्षद ने संबोधित कर रहे मेयर का माइक तक तोड़ डाला जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में 'आप' पार्षद 'आम आदमी पार्टी ज़िंदाबाद' और बीजेपी पार्षद 'तानाशाही नहीं चलेगी' के नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं।