Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली HC ने हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के खिलाफ DRI के समन को किया रद्द

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 24 July, 2024
दिल्ली हाईकोर्ट ने हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के खिलाफ डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) की ओर से जारी समन को रद्द कर मामला खारिज कर दिया है। डीआरआई ने तय सीमा से अधिक विदेशी मुद्रा रखने के मामले में उनके खिलाफ समन जारी किया था। यह केस मुंजाल के खिलाफ ईडी की मनी लॉन्डरिंग जांच पर आधारित था।