दिल्ली एयरपोर्ट पर बुज़ुर्ग को आया हार्ट अटैक, डॉक्टर ने सीपीआर देकर बचाई जान
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर बुधवार को फूड कोर्ट एरिया में करीब 60 वर्षीय एक बुज़ुर्ग को हार्ट अटैक आ गया। इस बीच वहां मौजूद एक महिला डॉक्टर ने बुज़ुर्ग को तुरंत सीपीआर दिया और उनकी जान बचा ली। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें महिला डॉक्टर बुज़ुर्ग को सीपीआर देती नज़र आ रही है।
read more at लेटेस्टली


