दिल्ली के नांगलोई में डीटीसी क्लस्टर बस में मिली बम होने की सूचना, निकली फर्ज़ी
दिल्ली में शनिवार रात नजफगढ़-नांगलोई रोड पर डीटीसी क्लस्टर बस में बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया जिसके बाद मौके पर पहुंचे बम स्क्वॉड द्वारा जांच किए जाने पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस के अनुसार, बस के कंडक्टर ने कॉल कर सूचना दी थी और सुरक्षा की दृष्टि से बस को खाली करवा दिया था।
read more at इंडिया टीवी


