Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में इस सीज़न का दूसरा सबसे गर्म दिन हुआ दर्ज, तापमान पहुंचा 29°C

short by तान्या झा / on Monday, 17 February, 2025
दिल्ली में 17 फरवरी (सोमवार) को अधिकतम तापमान 29°C रिकॉर्ड किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 4°C अधिक है। आईएमडी ने बताया कि सोमवार को इस सीज़न का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। गौरतलब है कि 11 फरवरी को अधिकतम तापमान 29.7°C पहुंच गया था जो इस सीज़न में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा था।
read more at PTI