Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में यमुना का जलस्तर आज कम होकर 207 मीटर से नीचे पहुंचा

short by श्वेता यादव / on Saturday, 6 September, 2025
दिल्ली में पुराने रेलवे पुल के नीचे यमुना नदी का जलस्तर शनिवार को कम होकर 206.47 मीटर पर पहुंच गया। यमुना बीते कुछ दिनों से लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी और इसका जलस्तर कई दिन से 207 मीटर के आसपास था। हालांकि, यमुना का जलस्तर अब भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है।
read more at भाषा